" ".
ब्लॉग पर किसी भी प्रकार का एड के लिए संपर्क करें - (प्रदीप सिंह रावत) - 9971989090

Monday, December 9, 2013

काळी दास ढोली समस्त ढोल सागर का ज्ञानी mouri mela

                       
मौरी मेले में काली दास ढोली और रूपी दास ढोली अहम् भूमिका निभाते  है। इस मेले के शुभरंभ से पहले काळी दास ढोली और रूपी दास को उसके  निवास स्थान से बड़े ही मान सम्मान के साथ ग्राम सभा तमलाग और कुंजेठा के लोग कंधे पर चढ़ाकर चांदणा (मंदिर के समीप) लाते है। इसके बाद ही मौरी मेले के शुभरंभ के लिए पूजा की जाती है। शायद ही गढ़वाल के किसी और गाँव में इस वर्ग को इतना मान सम्मान दिया जाता हो। जितना मान सम्मान ग्राम सभा तमलाग इस वर्ग को देती है। लोग इन्हे गले से लगते है और इन्हे गुरु कि संज्ञा दी जाती है। काळी दास ढोली के बारे में दन्त कथाओं में कहते है की पांडव की धर्म बहन रूपेणा ने अपनी थाती( राज्य) को  समृद और खुशाहल  बनाने के लिए माता कुंती से काळी दास को दान में मांगा था। मागती है। पर कुंती माता कहती है अगर हम काळी दास ढोली को दान दे देंगे तो हमारी सारी जैंती (राज्य ) सूनी हो जायेगी। काळी दास कि जगह कुंती माता रूपेणा को काळी दास के भाई रूपी दास को दान में देती है। गढ़वाल में भी यह कहावत प्रचलित है की गाँव में ढोल वादक का होना जरुरी है जिससे उस गाँव में समय-समय पर नौबत बजती रहे और गाँव  में सुख समृदि बनी रहे। 

मौरी मेला और ढोल वादक एक ही सिक्के के दो पहलू है। अगर हम यूं कहे कि जब तक ढोली है तभी तक मौरी मेला है तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। क्योंकि इस मेले में समस्त पांडव बार्ता का ज्ञान होने के साथ साथ अच्छा ढोल वादक होना भी जरुरी है। पर आजकल दिखने में आ रहा है की यह वर्ग अपनी बिद्या को अपने बच्चो  को नहीं सीखना चाहता। जिससे यह बिद्या धीरे- धीरे बिलुप्त होती जा रही है। सरकार और ग्राम सभा वालो को चाये की वह इनकी इस बिद्या को बचाने के लिए प्रयासरत हो। जिससे मौरी मेले की यह संस्कृति ज़िंदा रह सके। और आने वाले 12 -24  सालों में भी यह मेला इस भव्यता के साथ होता रहे।  इस बार की मौरी में यह भूमिका चन्दन दास,(फकीरा) और कुंदन दास, निभा रहे है। चंदन दास 1990  से इस मौरी मेला में ढोलवादक की भूमिका निभा रहा है। पिछली दो मौरी में वह सहायक की भूमिका में था। पर इस बार तमलाग गाँव वालो ने उसे ही पूरी भूमिका प्रदान की है।

"http://"

No comments:

Post a Comment