" ".
ब्लॉग पर किसी भी प्रकार का एड के लिए संपर्क करें - (प्रदीप सिंह रावत) - 9971989090

Wednesday, May 4, 2016

तू नेता की बेटी

तू नेता की बेटी
मै किसान का बेटा
तू मंत्री की बेटी
मै जवान का बेटा

तेरा लालन पालन हुआ है फूलों में
मैने जिन्दगी गुजारी है खेत की धूलों में
तू चलती कार में मै चलता पैदल नंगे पाँव
तू बैठती एसी में मैं बैठता पेड़ की छाँव
बस फरक इतना कि!

तू पढ़ती अंग्रजी स्कूल में, मै पढ़ता सरकारी में।
तू करती नाश्ता जैम में मै करता नमक की गारी में।
तू दोस्त बनाती फेसबुक में मै बनाता चाय की दुकाण में
तू थिरकती पश्चिम संगीत में मैं नाचता ढोल दमौं मंडाण में

तू ऊँचे महलों में मै करता कुटिया में आराम
तू हैलो हाय करती मै करता नमस्ते प्रणाम
तू मलमल के गदों में सोती मै सोता फटे गदलों में
तू पेप्सी कोक से प्यास बुझाती मै बुझाता धारा पंदेरों में

तू कपड़े सिलवाती डिजाइनर से मै सिलवाता गली के दर्जी से
तू लोगों से मिलती अप्वाइट देकर मै मिलता अपनी मर्जी से
तेरे सपनों को पूरा करने के लिए तेरे बाप ने देश को बेच खाया है
मेरे सपनों को पूरा करने को मेरे बाप ने खून पसीना अपना बहया है


"http://"

No comments:

Post a Comment