
कब जय हिन्द होगा मेरा भारत ?
जब मेरा देश गरीबी भुखमरी से मुफ़्त होगा ।
जब मेरे देश से भ्रष्टाचार लुप्त होगा ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।।
जब देश इन अवसरवादी नेताओं से छुटकारा पायेगा ।
जब कानून के डर से अपराधी खौफ़ खायेगा ।
जब सरकारी प्रसाशन से जन गण संतुष्टि पायेगा।
जब सच्चे मायने में गण के तंत्र का सूरज जगमगायेगा ।।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।।
जब हर गरीब के घर में दो बक्त का चुल्हा जलेगा ।
जब गरीब बच्चे की आँखों में अच्छे स्कूल में पढने का सपना पलेगा
जब इस देश का अन्नदाता किसान आत्महत्या नहीं करेगा
जब मेरे देश का कोई भी आदमी बिना ईलाज के नहीं मरेगा
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।।
जब इस देश में नारी को सम्मान मिलेगा
जब इस देश में हिंदी को मान मिलेगा
जब देश के युवाओं को अपनी संस्कृति का ज्ञान मिले।
तब भारत को फिर विश्व पटल पहचान मिले ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।
तब मेरा भारत जय हिन्द होगा ।।
प्रदीप सिंह रावत "खुदेड़"

No comments:
Post a Comment